भंडार से कुल 7 लाख 10 हजार 35 रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

भदेसर।

संत अमरा भगत की तपोभूमि नरबदिया स्थित प्रसिद्ध अनगढ़ बावजी मंदिर का दानपात्र गुरुवार को विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर कमेटी अध्यक्ष कालूराम गाडरी की अध्यक्षता में खोला गया। सचिव भेरूलाल गाडरी भूत खेड़ा ने बताया कि अनगढ वावजी का भंडार चतुर्दशी गुरुवार को अध्यक्ष व कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में खोला गया जिसमें भंडार से कुल 7 लाख 10 हजार 35 रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई। बैठक में इस राशि को मंदिर के जीर्णोद्धार, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सामाजिक कार्यों में खर्च करने पर निर्णय हुआ इस अवसर पर कैलाश मावरा शंभू पीपलवास, उदयलाल गिदा खेड़ा , सुरेश चाकुड़ी, कैलाश कुरेठा, प्रकाश दौलाबा का खेड़ा, हरीश वेगमणिया, भेरुलाल करजेली, उदयलाल नाडा खेड़ा नारायण अलख का खैडा गौतम गुरजनिया पुजारी मांगीलाल, किशनलाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक की उपस्थित मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment