भैंस चोरी के मामले में मंगलवाड़ पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

भैंस चोरी के मामले में मंगलवाड़ पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार।

*करीब 02 लाख रुपये कीमत की चोरी गई तीन भैंसें बरामद*

चित्तौड़गढ़,10 सितंबर 2026। पुलिस थाना मंगलवाड़ ने भैंस चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से करीब 02 लाख रुपये कीमत की चोरी गई तीन भैंसें बरामद की हैं। मामले में एक अन्य आरोपी को नामजद किया गया है।

प्रार्थी भैरूलाल कालबेलिया निवासी कालबेलिया बस्ती नंगावली पुलिस थाना मंगलवाड़ ने रिपोर्ट पेश की कि उसके बाड़े में उसकी दो भैंसें तथा उसके भतीजे नरेन्द्र की एक भैंस, कुल तीन भैंसें, बंधी हुई थीं, जिन्हें दिनांक 05 सितंबर 2026 को दिन में कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात बदमाश की तलाश हेतु पुलिस उप अधीक्षक बड़ीसादड़ी हरिशचन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भवानी शंकर के नेतृत्व में एएसआई भैरूलाल मय जाप्ता कांस्टेबल टंवर सिंह , गजेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर, रामनारायण की टीम गठित की गई। टीम द्वारा नेशनल हाईवे पर लगे कैमरों तथा होटल-ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। दौरान तलाश संदिग्ध कन्हैयालाल कीर उर्फ काना उर्फ काना उस्ताद पिता बाबूलाल जाति कीर उम्र 35 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी गिलुण्ड पुलिस थाना रेलमंगरा जिला राजसमन्द से पूछताछ की गई, जिसे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कन्हैयालाल कीर उर्फ काना उर्फ काना उस्ताद की निशानदेही से चोरी गई तीनों भैंसें बरामद की गईं। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेसी करवाया गया। प्रकरण में एक अन्य अभियुक्त को नामजद किया गया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment