सांवलिया सेठ के भंडार में बरसी करोड़ों की धनवर्षा,1.65 करोड़ रुपए निकले।

SHARE:

चितौडगढ, रिपोर्ट नरेन्द्र सेठिया

सांवलिया सेठ के भंडार में बरसी करोड़ों की धनवर्षा,1.65 करोड़ रुपए निकले।

भादसोड़ा चौराहे पर प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर में चतुर्दशी गुरूवार के दिन मासिक भंडार खोला गया। भगवान सांवलिया सेठ की राजभोग आरती के बाद मंदिर मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा की उपस्थिति में भंडार खोला गया। पहले राउंड की गणना में भंडार से 1 करोड़ 3 लाख 18 हजार 400 रुपए प्राप्त हुए, जबकि ऑनलाइन भेंट से 62 लाख 26 हजार 509 रुपए मिले। इस तरह कुल 1 करोड़ 65 लाख 44 हजार 909 रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष राशि की गणना दूसरे राउंड में की जाएगी।
भंडार राशि की गणना के दौरान मंदिर मंडल कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, शंकर लाल जाट, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अधिकारी महेश भट्ट, रमेश उपाध्याय, राजमल उपाध्याय, मांगू मंगरी, इंद्रमल उपाध्याय, रामेश्वर लाल जाट, राजकुमार लश्कर, मंदिर मंडल के कर्मचारी गण, किशन लाल सुथार, सहित बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई और राजस्थान बड़ौदा ग्रामीण बैंक बानसेन के कर्मचारी उपस्थित रहे। मंदिर मंडल के कर्मचारी सदस्यों ने भी गणना में सहयोग किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment