सुपोषित भारत ही विकसित भारत का आधार -माली

SHARE:

सुपोषित भारत ही विकसित भारत का आधार -माली
देसूरी,पाली।

सुपोषित भारत ही विकसित भारत का आधार है।सभी बालक बालिका सुपोषित हो,स्वस्थ हो इसके लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होने व संयमित दिनचर्या , संतुलित आहार विहार जरुरी है।सेवा भारती का सुपोषित भारत अभियान इस दृष्टि से सराहनीय पहल है।उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नारलाई में सेवा भारती द्वारा आयुर्वेद विभाग के सहयोग से आयोजित सुपोषित भारत अभियान के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए ।
माली ने कहा कि हम हमारी दिनचर्या में एक घंटा खेल के लिए निकाले,जंक फूड का उपयोग न करें,पौष्टिक आहार लें, पानी खूब पिएं,तनाव से बचें ।उन्होंने आशा व्यक्त की कि सेवा भारती का सुपोषित भारत अभियान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य व सुपोषण के प्रति जागरुक करेगा।इस अवसर पर वैद्य कृष्णचंद्र गौतम ने कुपोषण के कारण,दुष्प्रभाव बताते हुए सुपोषण का महत्व बताया।समारोह की अध्यक्षता संस्था प्रधान गुलाब सिंह राणावत ने की।
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत वैद्य कृष्ण चंद्र गौतम ने विद्यालय परिसर में स्थित पेडपौधों – नीम,गिलोय,तुलसी,जामुन, शहतूत,अशोक,शिरीष,नीलगिरि,पत्थरचट्टा,सदाबहार का विद्यार्थियों के साथ अवलोकन कर इनके औषधीय महत्व की जानकारी दी।तत्पश्चात गौतम व प्रियंका नुवाल ने कक्षा 1से 8के 201विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर एनिमिक व रुग्ण विद्यार्थियों को चिन्हित कर उन्हें चिकीत्सकीय परामर्श दिया।सर्वेश दवे ,हरदीप सिंह,नरपत राम,मांगीलाल ने व्यवस्थाएं संभाली।इस अवसर पर पुष्पा आगरी ,विमला कुमारी,अमित चौहान,अतुल परिहार ,भव्य मूलचंदानी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती द्वारा सितंबर माह में सुपोषित भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को सुपोषण का महत्व बताकर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment