चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
खबर का लौकेशन जाशमा
सांवलियाखेड़ा में युवक ने सांवलिया खेड़ा तालाब के पास बबुल पर लटक कर की आत्महत्या, पत्नी के नाता जाने से था परेशान
थाना क्षेत्र के सांवलिया खेड़ा गांव में एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे की है।
मृतक की पहचान गौतम पुरी गोस्वामी पिता लक्ष्मण पुरी गोस्वामी (32) निवासी सांवलिया खेड़ा के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार युवक की पत्नी करीब 5 दिन पहले नाता प्रथा के तहत घर से चली गई थी। औरत रकम जेवरात ले गई एवं रुपए भी थे वह भी ले गई। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। रविवार को उसने एक सुसाइड नोट लिखा था। परिजनों ने उसकी तलाश की और भूपालसागर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी।
सोमवार सुबह गांव के तालाब के पास ग्रामीणों ने उसे फंदे पर लटका देखा। सूचना पर थानाधिकारी रतन सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारकर
पेट की जेब में एक बटवा एवं मोबाइल बरामद किया एवं गले में चैन थी। भूपालसागर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।
घटना के बाद गांव में महिलाओं और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने नाता गई महिला को बुलाने की मांग की। थानाधिकारी ने ग्रामीणों को समझाइश कर शांत किया।
पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





