*भारत विकास परिषद ने पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खुडाला में किया शिक्षकों का सम्मान*—————————————*
फालना,पाली
खुडाला। शिक्षक दिवस के अवसर पर पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान एवं गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद के सचिव पूनम सिंह राजपुरोहित के अनुसार कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्य शाखा संरक्षक उगम सिंह पवार, समाजसेवी एवं परिषद के मीडिया प्रभारी अमित मेहता,वरिष्ठ सदस्य छगनलाल भाटी,प्रकल्प प्रभारी हेमंत शर्मा, सह प्रभारी मूल सिंह राजपुरोहित, संपर्क प्रभारी नारायण सिंह राजपुरोहित,संस्कार प्रकल्प प्रभारी अशोक कुमार वछेटा द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों का मल्यार्पण व अपर्णा पहना कर सम्मान किया और उनके शिक्षा एवं समाज राष्ट्र निर्माण में योगदान को सराहा। समारोह के मुख्य वक्ता उगम सिंह पवार ने विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपने जीवन के निर्माण के लिए पथ प्रणेता बताया |समारोह में विद्यालय के 17 श्रेष्ठ विद्यार्थियों का परिषद सदस्यों एवं प्रधानाचार्य राजेश पुरी एवं परिषद सदस्य दिनेश* *माहेश्वरी ,के द्वारा प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इसी कड़ी में विद्यालय अभिभावकों एवं एस डी एम सी सदस्यों द्वारा भी*
*विद्यालय के सभी शिक्षकों को शॉल एवं *स्मृति-चिह्न पेन भेंट कर सम्मानित किया*
*दूसरे चरण के विद्यालय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भामाशाह अशोक परमार (क्राउन पेंट्स) एवं राकेश अग्रवाल (सुप्रीम मार्बल) ने कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित रहकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उनके भविष्य निर्माण में शिक्षकों के परिश्रम की सराहना की तथा अपने प्रेरणादायी एवं अनमोल वचनों से बच्चों का मार्गदर्शन किया*
*कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में मनमोहक सांस्कृतिक एवं नाट्यरचना कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विशेष आकर्षण कक्षा 12 के विद्यार्थियों की प्रस्तुति रही, जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए शिक्षक की वेशभूषा में कक्षा शिक्षण कार्य किया और अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।इसके साथ ही कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों द्वारा गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में *उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग एवं रचनात्मकता का वातावरण बना रहा*
*शिक्षक दिवस के कार्यक्रम की बागडोर स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा संभाली गई और कार्यकम को सफल बनाया*
*कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान राजेश जी पुरी ने भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों, अतिथियों, विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।समारोह में विद्यालय के समस्त स्टाफ साथी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्र गान के साथ समारोह संपन्न हुआ*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





