डॉ. गौतम (प्राचार्य ), डॉ. मनोज एवं डॉ. फरहा द्वारा संपादित ऑनलाइन जर्नल प्रकाशन।

SHARE:

डॉ. गौतम (प्राचार्य ), डॉ. मनोज एवं डॉ. फरहा द्वारा संपादित ऑनलाइन जर्नल प्रकाशन
फालना,पाली

उच्च शिक्षा मे शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस. पी. यू. पी. जी. महाविद्यालय फालना पाली राजस्थान के प्राचार्य डॉ. गौतम शर्मा , व्यावसायिक प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार शर्मा और प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. फरहा नाज के संयुक्त प्रयासों से तैयार किए गए ऑनलाइन एडिटेड जर्नल “रिसेंट ट्रेंड इन रिसर्च” का सफलतापूर्वक प्रकाशन किया गया है। इस अवसर पर शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जर्नल शोधार्थियों को अनुसंधान के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक बदलावों और नवीनतम तकनीकों (Modern Research Methodologies) से अवगत कराने में मील का पत्थर साबित होगा। प्राचार्य डॉ. गौतम ने बताया कि समकालीन समय में रिसर्च के बदलते ट्रेंड्स को एक मंच पर लाना बेहद जरूरी था, जिसे डॉ. मनोज और डॉ. फरहा के सहयोग से पूरा किया गया है। 412 पेज के इस जर्नल में एस. पी. यू. पी. जी. महाविद्यालय फालना के पूर्व प्राचार्य डॉ. हिमांशु. मेहता, वर्तमान प्राचार्य डॉ. गौतम शर्मा, डॉ. मनोज कुमार शर्मा ,व्यावसायिक प्रशासन विभाग , डॉ. फरहा नाज ,प्राणी विज्ञान विभाग, डॉ. ललित परमार, राजनीति विज्ञान विभाग,डॉ. युधिष्ठर शर्मा, कम्प्यूटर विज्ञान विभाग,श्री विनीश अरोड़ा, श्री पुरुषोत्तम भास्कर , डॉ. मगन लाल, डॉ. अरविंद सिंह चौहान , डॉ. ऋषि माथुर, श्रीमती माधवी श्रीमाली, डॉ. ललित मोहन, श्री दीपक गुप्ता एवं श्रीमती नीलम वैष्णव तथा अन्य महाविद्यालयों के प्रोफेसर एवं शोधार्थियों के विभिन्न विषयों पर शोध पत्र एवं उनका सारांश इस ऑनलाइन जर्नल में प्रकाशित हुए। इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष अरविंद राणावत, संरक्षक कनकराज लोढ़ा एवं इंदर चंद राणावत, सलाहकार प्रदीप राठौड़, उपाध्यक्ष खूबी लाल राठौड़ , प्रवीण लुनिया, हेमंत राणावत, सचिव शांतिलाल बोकाडिया, कोषाध्यक्ष विपिन चौधरी, सह कोषाध्यक्ष अंकित राठौड़, सह सचिव अशोक जी परमार, अमित मेहता एवं हसमुख संघवी एवं संस्था के सी. ई. ओ. डॉ. सुरेश चन्द्र अग्रवाल और शिक्षा जगत से जुड़े अन्य शिक्षाविदों ने तीनों संपादकों को बधाई दी तथा एस पी यू महाविद्यालय के लिए इसको अकादमिक क्षेत्र में श्रेष्ठ उपलब्धि बताया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment