जन्माष्टमी पर अयोध्या में निकली भव्य पदयात्रा, सुरेश यादव ने लिया अत्याचार के खिलाफ संकल्प।

SHARE:

कृष्ण जन्माष्टमी पर अयोध्या में निकली भव्य पदयात्रा, सुरेश यादव ने लिया अत्याचार के खिलाफ संकल्प*

अयोध्या। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के रामपुर हलवारा स्थित आर पैलेस से भव्य पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा रामपुर हलवारा से प्रारंभ होकर दर्शन नगर होते हुए पुनः वापस आर पैलेस पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेश यादव शामिल हुए, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी संदीप यादव ने संभाली पदयात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। युवाओं की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह भर दिया इस अवसर पर सुरेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचार और अधर्म के खिलाफ संघर्ष करते हुए अत्याचारियों का अंत किया। उसी आदर्श से प्रेरणा लेते हुए हम भी यह संकल्प लेते हैं कि अयोध्या की धरती पर किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण हमारे आराध्य हैं और हम उनके आदर्शों को मानने वाले लोग हैं। दोनों भगवानों ने समाज को सत्य, न्याय, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका प्रयास है कि इन्हीं आदर्शों को अपने जीवन और समाजसेवा के कार्यों में उतारा जाए सुरेश यादव ने कहा कि समाजसेवा उनके लिए केवल राजनीतिक गतिविधि नहीं बल्कि जनसेवा का संकल्प है। जरूरतमंदों की मदद करना, गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना और बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना उनके सामाजिक कार्यों का हिस्सा रहा है वहीं कार्यक्रम के आयोजक संदीप यादव ने सुरेश यादव की जमकर सराहना करते हुए कहा कि सुरेश यादव लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। गांव, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वह हमेशा आगे रहते हैं संदीप यादव ने कहा कि एक समय ऐसा भी आया था जब व्यवस्थाओं के कारण जन्माष्टमी की यह यात्रा निकालना मुश्किल हो गया था। उस समय सुरेश यादव आगे आए और उन्होंने कहा कि यथासंभव सहयोग लीजिए, लेकिन यात्रा को बंद मत कीजिए। उनके सहयोग से यह धार्मिक यात्रा लगातार जारी है और भविष्य में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर यह यात्रा निरंतर निकाली जाती रहेगी उन्होंने कहा कि सुरेश यादव ने समाजसेवा के माध्यम से हजारों बेटियों को साइकिल उपलब्ध कराने, गरीब बच्चों की स्कूल फीस में सहयोग करने और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे अनेक कार्य किए हैं। ऐसे जनसेवक की अयोध्या को आवश्यकता है संदीप यादव ने सुरेश यादव को अयोध्या विधानसभा से विधायक बनाए जाने की मांग करते हुए कहा कि जो व्यक्ति लगातार जनता के बीच रहकर गरीब और जरूरतमंदों की मदद करता है, उसे जनता का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि अयोध्या को ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा दिखाई दे कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीकृष्ण से अयोध्या और पूरे समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव की कामना की गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment