जानकी घाट स्थित श्रीरामवल्लभा कुञ्ज में हुआ भव्य झूलन उत्सव
संत-महंतों और भक्तों ने लिया झूलन उत्सव का आनंद, अधिकारी राजकुमार दास ने किया स्वागत-सम्मान।
अयोध्या। जानकी घाट स्थित श्रीरामवल्लभा कुञ्ज सरकार में झूलन उत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। उत्सव में अयोध्या के विभिन्न मंदिरों एवं आश्रमों से संत-महंतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त शामिल हुए और भगवान के झूलन उत्सव का आनंद लिया।
झूलन उत्सव के दौरान पूरा परिसर भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा। संत-महंतों एवं भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भगवान के झूलन दर्शन किए और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर भजन-कीर्तन एवं धार्मिक वातावरण ने आयोजन की शोभा और बढ़ा दी।
श्रीरामवल्लभा कुञ्ज के अधिकारी राजकुमार दास जी महाराज ने झूलन उत्सव में पधारे सभी संत-महंतों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की संत परंपरा और धार्मिक उत्सवों की विशेष पहचान है। ऐसे आयोजन भक्तों को भगवान की भक्ति से जोड़ने के साथ-साथ संत समाज और श्रद्धालुओं के बीच आत्मीयता को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में अयोध्या के अनेक संत-महंत, साधु-संत, धार्मिक जन एवं बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा और उल्लास के साथ झूलन उत्सव में सहभागिता की। आयोजन के दौरान जानकी घाट का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया और देर तक जयकारों से गूंजता रहा। रिपोर्टर संजय यादव अयोध्या
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





