चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
खबर लोकेशन- सांवलियाजी
287 लोगों ने किया अपने रक्त का दान,
पूर्व अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव की स्मृति में हुआ आयोजन
सांवलियाजी- गुरुवार को सांवलियाजी में हुए विशाल रक्तदान शिविर में 287 लोगों ने अपने रक्त का किया दान। ज्ञात हो कि श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व ग्राम पंचायत मण्डफिया के पूर्व सरपंच स्वर्गीय कन्हैयादास वैष्णव की प्रथम पुण्यतिथि पर केडी मेमोरियल ग्रुप के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सांवलियाजी कस्बे में स्थित कबूतर खाना चौराया के पास श्री सांवलियाजी न्यू कॉटेज धर्मशाला परिसर में इस विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस विशाल रक्तदान शिविर में उदयपुर राजकीय चिकित्सालय तथा चित्तौड़गढ़ राजकीय चिकित्सालय की टीम के द्वारा रक्त का संग्रहण किया गया। सर्वप्रथम स्वर्गीय वैष्णव के चित्र के समक्ष सभी ने दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व जिला प्रमुख गब्बरसिंह अहीर, पूर्व जिला परिषद सदस्य लक्ष्मीलाल जीनगर, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद, भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, उप प्रधान प्रतिनिधि श्रवणसिंह राव, निंबाहेड़ा प्रधान बगदीराम धाकड़, डूंगला पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, मंदिर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सदस्य भैरूलाल सोनी बोम्बे, भादसोड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश लड्ढा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजयसिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। रक्त संग्रहण की टीम में उदयपुर से डॉ. प्रमोद सिंह तथा चित्तौड़ की टीम में डॉ. सोहनलाल सहित चिकित्सा कर्मियों ने सेवाएं दी। इस विशाल रक्तदान शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं में मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, हरिराम गाडरी, रामलाल गुर्जर, पवन तिवारी, जीएसएस अध्यक्ष राजकुमार वैष्णव, जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष पंकज जारोली, रमेश वैष्णव आदि ने सहयोग किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





