चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
83 किलो 490 ग्राम डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार।
चित्तौड़गढ़।
बेगूं थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 83 किलो 490 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी स्वीफ्ट कार जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने डोडाचूरा की एस्कोर्ट में प्रयुक्त एक अन्य स्वीफ्ट कार भी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर व महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी बेगूं अंकित कुडी के सुपरविजन में बेगूं थाना पुलिस द्वारा 19 अगस्त 2026 को मादक पदार्थाें के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए 83 किलो 490 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी हुई स्वीफ्ट कार जब्त कर अभियुक्त मदनलाल पिता बद्रीलाल जाति गुर्जर उम्र 25 साल निवासी घेवरिया थाना पारोली जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया हैं। इसके साथ ही डोडाचुरा की एस्कोर्ट में प्रयुक्त एक अन्य स्वीफ्ट कार को भी जब्त किया गया हैं। जिसका चालक मौका से फरार हो गया। जिसको नामजद किया जाकर तलाश जारी हैं।इस संबंधमें पुलिस थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





