गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए क्लस्टर कार्यशाला उपयोगी।

SHARE:

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए क्लस्टर कार्यशाला उपयोगी

सादडी,पाली।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020के आलोक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की क्षमता संवर्धन एवं बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए क्लस्टर कार्यशाला की महत्वपूर्ण भूमिका है अतः मनोयोग से कार्यशाला में सीखें व कार्यक्षेत्र में इसे क्रियान्वयन करें।उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने स्थानीय देवीचंद मयाचंद बोरलाईवाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में चल रही क्लस्टर कार्यशाला के उद्घाटन सत्र मे व्यक्त किए।
माली ने कहा कि हमें कक्षा कक्षों में विद्यार्थियों के साथ एबीएल किट व खोजी बाक्स का उपयोग कर गतिविधि आधारित शिक्षण कराने के साथ सीखने के अवसर देना है।उन्होंने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की कार्यशाला में अकादमिक संबलन हेतु सराहना की।शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मीठालाल बोराणा ने इस कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए शिक्षण अभ्यास व योजना क्रियान्वयन पर बल दिया।दक्ष प्रशिक्षक रविंद्र चौधरी व सुरेश कुमार ने अलग अलग सत्रों में शिक्षण अनुभव पर बातचीत व समीक्षा कर डिकोडिंग,शब्दावली विकास,भाषाई कौशलों की समझ,लेखन कौशलों का अभ्यास,पर्यावरण अध्ययन के कौशल,भोजन थीम पर शिक्षण प्रक्रियाओं की समझ पर चर्चा की व संभागियो की जिज्ञासाओं का समाधान किया।अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के अख्तर हुसैन ने भी विभिन्न सत्रों में अकादमिक संबलन दिया।
उल्लेखनीय है इस क्लस्टर कार्यशाला में सादड़ी नगरपालिका ,गुड़ा जाटान व मांडीगढ पीईईओ क्षेत्र के कक्षा1 से 5में पढ़ाने वाले शिक्षक भाग ले रहे हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment