35 करोड 66 लाख 64 हजार 428 रुपए की हुई आय, छः चरणों में गणना का हुआ समापन

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
श्री सांवलिया सेठ के भंडार व भेंटकक्ष में इस माह 35 करोड 66 लाख 64 हजार 428 रुपए की हुई आय,
छः चरणों में गणना का हुआ समापन

सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 27 करोड 89 लाख 54 हजार 347 रुपए। ज्ञात हो की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। पहले चरण की गणना में 11 करोड 01 लाख 51 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। दूसरे चरण की गणना में 07 करोड 56 लाख 44 हजार रुपए की राशि प्राप्त। तीसरे चरण की गणना में 06 करोड 22 लाख 15 हजार 100 रुपए की राशि प्राप्त हुई। चौथे चरण की गणना में 02 करोड 11 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। पांचवें चरण की गणना में 73 लाख 32 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना बुधवार को छठे व अंतिम चरण के रुप में की गई। छठे व अंतिम चरण की गणना में 25 लाख 12 हजार 247 रुपए की राशि प्राप्त हुई। सभी चरणों की गणना करने के बाद ठाकुरजी के भंडार से इस माह कुल 27 करोड 89 लाख 54 हजार 347 रुपए की राशि प्राप्त हुई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार व भेंटकक्ष कार्यालय में 01 किलो 38 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना तथा 133 किलो 653 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में 07 करोड 77 लाख 10 हजार 81 रुपए की राशि प्राप्त हुई। बुधवार को मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य मीठूलाल जाट, किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेंद्र सिंह, संपदा व मंदिर व्यवस्था प्रभारी भेरूगिरी गोस्वामी, गौशाला प्रभारी गंगाराम गुर्जर, स्टोर प्रभारी मनोहरलाल शर्मा, वरिष्ठ सहायक कालूलाल तेली, सहायक सुरक्षा प्रभारी बिहारीलाल गुर्जर, यशोदा विहार एव ब्रह्मभोज प्रभारी उदय नाथ, भोजनशाला प्रभारी भेरूलाल गुर्जर, सहायक केशियर जितेन्द्र त्रिपाठी सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment