चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भदेसर उपखंड के गांव मुरलिया में चारभुजा नाथ मंदिर से समेलिया महादेव सुरपुर तक पैदल निकाली कावड़ यात्रा
गांव मुरलिया में चारभुजा नाथ मंदिर से कावड़ यात्रा महिलाओं के नृत्य एवं गीत हर हर महादेव के नारों से प्रारंभ हुई एवं प्रसाद वितरण करने के साथ ही कावड़ यात्रा मुरलिया में मुख्य मार्ग से होते हुए हनुमान मंदिर मुरलिया गुवा खानजी का खेड़ा सुरपुरी होते हुए बांकली और बेड़च नदियों के संगम तट पर पहुंची यह स्थान गांव मुरलिया से 5 किलोमीटर दूर सुरपुर बेड़च नदी के तट पर विराजमान समेलिया महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा पहुंचने पर लोगों ने कावड़ यात्रा का स्वागत किया इस कावड़ यात्रा में महिलाओं एवं बालकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कावड़ यात्रा पर गांव में पुष्प वर्षा की गई एवं जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया सभी महिलाओं ने अपनी कावड़ यात्रा से पवित्र जल समेलिया महादेव स्थित महादेव मंदिर में चढ़ाया इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया ज्ञात हो कि यह समेलिया महादेव मंदिर सुरपुर में बेडच एवं बांकली नदी के संगम तट पर स्थित है यही बेडच नदी चित्तौड़गढ़ होकर बनास नदी में मिलती है समेलिया महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष श्रावण माह में लोगों का मेला भरता है एवं हवन पूजन आयोजित किए जाते हैं मुरलिया ग्राम वासियों के सहयोग से इस कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें महिलाएं नाचती गाती हुई अपनी कावड़ लेकर समेलिया महादेव पहुंची और पवित्र जल महादेव मंदिर में चढ़ाया और प्रसाद वितरण के पश्चात कावड़ यात्रा संपन्न हुई और लोगों ने क्षेत्र में खुशहाली की कामना की साथ ही बाकली नदी में विगत तीन दिनों से पानी की आवक जारी रहने से लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





