अफीम पट्टों की बहाली और खेती की पात्रता को लेकर किसानों की चिंता।

SHARE:

चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया
अफीम पट्टों की बहाली और खेती की पात्रता को लेकर किसानों की चिंता

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की जनसुनवाई में करीब 200 किसानों ने रखीं समस्याएं

चित्तौड़गढ़। ,कीरखेडा पैट्रोल पंप चौराहे के पास स्थित अनंत रिसोर्ट मे आयोजित जनसुनवाई मे जिले के विभिन्न क्षेत्रो के किसान पहुचे सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली जनसुनवाई मे उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुदेल,आई आरएस,जेएस राजपुरोहित सहित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी मौजूद रहे चित्तौडगढ के प्रथम खंड से बीके मीणा, द्वितीय खंड से डीके सिंह और तृतीय खंड से बीएन मीणा ने भी किसानों की समस्याएं सुनी

अफीम खेती के पट्टे काटने, आगामी वर्षों में खेती की पात्रता और पुराने पट्टों की बहाली को लेकर किसानों की चिंताएं सामने आईं। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की ओर से आयोजित जनसुनवाई में करीब 200 किसानों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
जनसुनवाई में कम औसत पैदावार, नाम शुद्धि, नामांतरण और रिकॉर्ड से जुड़े मामलों सहित विभिन्न समस्याएं सामने आईं। किसानों ने बताया कि कई पुराने पट्टे कम औसत पैदावार के कारण प्रभावित हुए हैं, जिससे आगामी वर्षों में उनकी पात्रता को लेकर असमंजस बना हुआ है।
किसानों ने पुराने पट्टों की बहाली और पात्रता स्पष्ट करने, दो खंडों में बुवाई की अनुमति देने तथा रिकॉर्ड संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग रखी। अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनकर आवश्यक दस्तावेज लिए और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों की जांच का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई में नाम शुद्धि और नामांतरण से जुड़े मामले भी पहुंचे। किसानों ने अपने गांवों के पुराने रिकॉर्ड और पट्टों से संबंधित दस्तावेज अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।
अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि अपनी समस्या से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। जनसुनवाई के बाद किसानों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का भरोसा दिया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment