सभी पुस्तकालय जीवंत व सक्रिय बने-माली
देसूरी,पाली।
पुस्तकालय विद्यालय का हृदय है।सभी पुस्तकालय जीवंत व सक्रिय बनने चाहिए।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी की इस दिशा में सकारात्मक पहल अन्य को भी प्रेरित करेगी।उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डा एस आर रंगनाथन के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि पुस्तकालय विज्ञान के जनक डा एस आर रंगनाथन का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनके द्वारा दिए गए सूत्र हम व्यवहार में क्रियान्वित करें।इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगदीश ने पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला। पुस्तकालयाध्यक्ष नरेंद्र मीणा ने पुस्तकालय में की जा रही गतिविधियों से अवगत कराया। इससे पहले डा एस आर रंगनाथन की तस्वीर पर माल्यार्पण से शुरु हुए इस कार्यक्रम में 3श्रेष्ठ पाठक विद्यार्थियो को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष नरेंद्र मीणा का भी विद्यालय की ओर से सम्मान किया। मंच संचालन मदनलाल ने किया।इस अवसर पर विनोद पुरी,सुरेश कुमार मोबारशा,कलावती मीणा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 12अगस्त को पुस्तकालयाध्यक्ष डा एस आर रंगनाथन का जन्मदिन मनाया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





