*भादसोड़ा में सम्पन्न हुआ मुमुक्षु श्रीमान कांतिलाल जी सा गांधी का सम्मान समारोह*
श्री वर्तमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ भादसोड़ा द्वारा आज अकोला बेंगलोर निवासी मुमुक्षु श्री कांतिलाल जी सा गांधी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। नवकार महामंत्र के सामूहिक मंगलाचरण से प्रारंभ हुई धर्म सभा में दिलीप पोखरना ने 23 अगस्त को मेवाड़ उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री कोमल मुनि जी महाराज साहब के सानिध्य में प्रविष्ट हो रहे संयमी जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुवे बताया कि परम आदरणीय श्रीमान गांधी साहब ने अब तक बखुबी से आगार धर्म का पालन संसार से विरक्त एक विरक्त वरिष्ठ स्वाध्यायी के रूप में किया और अब अपने अग्रज भ्राता गुरु सौभाग्य के पदचिन्हों पर चलकर अणगार धर्म अंगीकार करने जा रहे हैं। श्रीमान शोभा लालजी सांखला ने आपके माता-पिता और जन्म भूमि अकोला को नमन करते हुए बधाइयां दी। सभा का संचालन कर रहे संघ मंत्री श्री रमेश जी चंडालिया ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संघ की तरफ से हुई अविनय आसाधनाओं के लिये क्षमा याचना की। मुमुक्षु आत्मा श्री गांधी साहब ने फ़रमाया कि हम जब पंच परमेष्ठि का जाप करते हैं, ध्यान करते हैं तो उनके गुणों का स्मरण करें और ऐसी कल्पना करें कि उनके गुण मुझ में प्रविष्ट हो रहे हैं, मैं भी उनके जैसा बन सकता हूं। अपने भावों को उत्कृष्ट बनाएं। मां अपने आप एकाग्रचित होगा। श्री संघ द्वारा पगड़ी उफरना साल श्रीफल द्वारा दीक्षार्थी का अभिनंदन किया गया। सभी श्रावक श्राविका ने अहो भाव पूर्वक स्वागत किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





