मुंडारा में दोबारा फॉलोअप शिविर आयोजित।

SHARE:

ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर के संज्ञान पर मुंडारा में दोबारा फॉलोअप शिविर आयोजित।

मुंडारा,गिरधारी मेवाड़ा।
मुंडारा ग्रामवासियों की भावनाओं को सर्वोपरि रखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर मुंडारा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर अंतर्गत दूसरी बार फॉलोअप शिविर का आयोजन हुआ।शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी दिनेशकुमार विश्नोई,तहसीलदार सूरजपालसिंह देवड़ा, विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा, बीसीएमओ डॉ.हितेन्द्र वागोरिया,प्रशासक मुंडारा प्रवीण वैष्णव,पीएचइडी कनिष्ठ अभियंता रोहिताश्व कुमार, सहायक कृषि अधिकारी राजेन्द्रसिंह मालारी,अतिरिक्त विकास अधिकारी इश्फाक अली सैयद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
31 जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर के तहत फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया था।फॉलोअप शिविर में ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने की शिकायत जिला कलेक्टर डॉ.रविन्द्र गोस्वामी तक पहुंचने के बाद कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए उपखण्ड अधिकारी बाली को मुंडारा ग्राम पंचायत में पुनः फॉलोअप शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए थे।जिला कलेक्टर की पालना में मुंडारा में फॉलोअप शिविर का दोबारा आयोजित किया गया।
राज्य सरकार की ओर से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में बाली पंचायत समिति पंचायत मुंडारा में 13 जुलाई को मुख्य शिविर हुआ था।इसके बाद वंचित लोगों के लिए 31 जुलाई को फॉलोअप शिविर लगाया गया था।शिविर में बाली पंचायत समिति के अतिरिक्त विकास अधिकारी दिनेशकुमार गेहलोत को प्रभारी बनाया गया था।
31 जुलाई के फॉलोअप शिविर के दौरान ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने को लेकर नाराजगी जताते हुए शिविर की उपयोगिता पर सवाल उठाए थे।ग्रामीणों का कहना था कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी,बीसीएमओ, नायब तहसीलदार सहित ब्लॉक स्तर के अन्य अधिकारी शिविर में मौजूद नहीं थे।ऐसे में पात्र लोगों को सरकार योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई नहीं हो सकी।मुंडारा निवासी अनिल शाह सुमेरपुर ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को अवगत कराया था।शिकायत के बाद कलेक्टर गोस्वामी ने संज्ञान में लेते हुए उपखण्ड अधिकारी बाली को मुंडारा में दोबारा फॉलोअप शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए थे।शिविर के समापन के बाद जिला कलेक्टर गोस्वामी ने फरियादी अनिल शाह से मोबाइल पर बातचीत कर शिविर दोबारा आयोजित होने पर सम्पर्क कर शिविर की उपयोगिता को पूछा था।शाह ने गोस्वामी का दोबारा शिविर आयोजित करने पर आभार जताया।शिविर में अधिकारियों की मौजूदगी व कार्य संपादन पर संतुष्टि जाहिर की।
शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, वी बी-जी रामजी योजना, राजीविका,पंचायती राज, वन, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, आयोजन, सहकारिता, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, परिवहन, शिक्षा, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति, पीएचइडी,सार्वजनिक निर्माण विभागों में आमजनों को लाभान्वित कर शिकायतों को सुना गया।शिविर में अवैध खनन, गोचर में अतिक्रमण, बिजली समस्याओं पर ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायत आवेदन पत्र पेश किए।शिविर में डॉ.वसीम अकरम,डॉ.पल्लवी डांगी, जीजेएम कनिष्ठ अभियंता गोस्वामी,मुंडारा सर्कल आरआई मोतीलाल सोलंकी,ग्राम विकास अधिकारी कपूराराम देवासी,पटवारी मुंडारा दुर्गेश चौहान,व.कृषि अधिकारी प्रतापराम आदि मौजूद थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment