चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
डीएसटी एवं साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का बुकी गिरफ्तार, मोबाइल में मिली मास्टर आईडी; 13 लाख रुपये से अधिक का सट्टा लेन-देन सामने आया
चित्तौड़गढ़, 09 अगस्त 2026। डीएसटी एवं साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कपासन क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी एवं गेमिंग का संचालन करने वाले आरोपी राकेश जागेटिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में BMWEXCH99 की मास्टर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने तथा 13 लाख रुपये से अधिक के सट्टे के लेन-देन से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने दो अन्य व्यक्तियों को नामजद किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक से धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत मोबाइल एवं साइबर ठगी के अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु साइबर थानाधिकारी आरपीएस मनीष कुमार के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल अरविंद ,कृष्ण कांत, अशोक,रामकेश ,देवेंद्र, एवं साइबर सेल के एएसआई राजकुमार,कानि. रामनिवास की विशेष टीम गठित की गई । 08 अगस्त 2026 को एएसआई सुरज कुमार को जरिये मुखबीर सूचना मिली की कपासन में राकेश जागेटीया पुत्र मदनलाल उम्र 47 साल निवासी श्रीनाथ प्लाजा पांच बत्ती चौराहे के पास पुलिस थाना कपासन जिला चित्तौडगढ पिछले काफी समय से ऑनलाईन सट्टे बाजी/ गेंमिग का काम कर रहा है। जो अपने अन्य सहयोगीयों के साथ मिलकर एक ग्रुप में स्वयं को लाभ पहुंचाने तथा अन्य लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिये अपने स्वंय के मोबाईल फोनों से इंटरनेट चलाकर bmwexch99 की मास्टर आई.डी से सट्टे चलाने के लिये सट्टे की आई डी पासवर्ड उपलब्ध करा बेइमानी से छुपाकर अन्य लोगों को सटटा खिलाकर उनसे राशि हडपने का कार्य कर रहा है। और अभी वो कपासन में घुम रहा है। जो हल्के पीले रंग का कुर्ता व पजामा पहने हुये है। जिस पर मुखबीर सूचना विश्वसनीय होने से कपासन पहुंचकर तलाश करने पर कपासन बायपास हाईवे रोड पर मुखबिर के बताया गया व्यक्ति जावा पेट्रोल पम्प के पास अपने मोबाईल फोनों से कुछ करता हुआ दिखाई दिया जिस पर एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता ने मोबाइल में क्या काम करने के बारे में पुछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देकर घबराने लगा राकेश जागेटीया का मोबाईल चैक किया गया तो मोबाईल फोन के अन्दर एक ग्रुप में स्वयं को लाभ पहुंचाने तथा अन्य लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिये अपने स्वंय के मोबाईलों से इंटरनेट bmwexch99 की मास्टर आई.डी से आनलाइन सटटा खिलाने का कार्य करना पाया गया है। जिसको आनलाईन जुआ खिलवाने बाबत् अनुज्ञापत्र व लाईसेंस के बारे में पुछा तो कोई लाईसेंस नही होना बताया एवं पुछताछ पर बताया कि मैं मेरे दो दोस्तों के खातों में राशि का लेन-देन कर ऑनलाईन गेम खिलाते है। जिसका उक्त कृत्य धारा 13 आरपीजीओ एक्ट एवं धारा 112, 318(4), 61 (2) बीएनएस एवं 66 डी आई.टी एक्ट की श्रेणी में आना पाया जाने से साइबर थाना चित्तौड़गढ़ पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी राकेश जागेटिया को गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ की जा रही और इसके मोबाइल की जांच से इसके बड़े रैकेट और अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है
चित्तौड़गढ़ पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





