बाल संस्कार केन्द्र घाणेराव में भैया बहनों को नोटबुक वितरित।

SHARE:

बाल संस्कार केन्द्र घाणेराव में भैया बहनों को नोटबुक वितरित।
घाणेराव,पाली।
सेवाभारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र कालबेलिया बस्ती घाणेराव में प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली ,जिला सह शिक्षा आयाम प्रमुख दिवाकर व्यास के करकमलों से सभी भैया बहनों को डायलाना कलां निवासी श्रमणोपासिका मातुश्री शकुनदेवी मुल्तान मल जी संदेशा मेहता परिवार के सौजन्य से नोटबुक वितरित की गई।इस अवसर पर बोलते हुए माली ने कहा कि सेवाभारती वंचित पीड़ित अभावग्रस्त लोगों के बीच नरसेवा नारायणसेवा के भाव से सेवा का कार्य करती है जिसमें बाल संस्कार केंद्रों का संचालन भी है जहां शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं।माली ने देश हमें देता है सब कुछ गीत का अभ्यास कराया व प्रतिदिन पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।दिवाकर व्यास ने गायत्रीमंत्र ,कल्याण मंत्र का अभ्यास कराया।माली ने भैया बहनों से संवाद कर शैक्षिक स्तर को जांचा।उन्होने प्रकल्प शिक्षक पंकज पुरी गोस्वामी से केंद्र की जानकारी ली।उपखंड कार्यवाह चंपालाल लोंगेशा ने भामाशाह परिवार के कांति भाई मेहता का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि सेवाभारती द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य ,स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के प्रकल्प चलाए जाते हैं। डायलनां कला के मेहता परिवार द्वारा सेवाभारती द्वारा संचालित सभी बाल संस्कार केंद्रों के भैया बहनो के लिए 1240नोटबुक वितरित की जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment