गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प की सिद्धि में संस्था प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका-माली

SHARE:

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प की सिद्धि में संस्था प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका-माली

नाडोल,पाली।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प की सिद्धि में संस्था प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।अत: संस्था प्रधान अपनी क्षमताओं का संवर्धन कर विद्यालयों को नवाचारी गतिविधियों का आलय बनाएं।उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती श्रीमती श्रीमती जगीबाई उदाजी चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंदरली में सीबीईओ कार्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय संस्था प्रधान आमुखीकरण कार्यशाला के समापन सत्र में में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि विकसित भारत में शिक्षा की महती भूमिका है ।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कक्षा 3के स्तर तक बालकों में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर बल दिया गया है जिसके लिए निपुण भारत संचालित किया जा रहा है।हम इस पर अपनी समझ बनाकर क्षमताओ को संवर्धित कर शिक्षकों के माध्यम से प्रभावी क्रियान्वयन करें। समापन समारोह की अध्यक्षता स्थानीय संस्था प्रधान प्रकाश परमार ने की।
संदर्भ व्यक्ति जसवंत सिंह सोलंकी व गणपत सिंह चारण ने बताया कि कार्यशाला में पहले दिन मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी लालाराम ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों व दूसरे दिन उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों से मिशन मानस,आओ गांव चले,हरियालो राजस्थान ,निपुण भारत मिशन,रीडिंग कैंपेन व शाला रैंकिंग को लेकर चर्चा की तथा ब्लाक की स्थिति को और अच्छा बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की।तत्पश्चात ऐसीबीईओ विजय सिंह माली व नारायणलाल हिंगड़ ,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के दक्ष प्रशिक्षक मनीष कुमार व अख्तर हुसैन ने अलग अलग सत्रों में संस्था प्रधानों के साथ गतिविधि कर सीखने के प्रतिफल,पढ़ने की घंटी की चर्चा की व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर विद्यालयों को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने के लिए गतिविधियां की। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से गणपत चौधरी सहित भामाशाहों व संस्था प्रधानों का स्वागत किया गया। मदनलाल माली, प्रकाश कुमार शिशोदिया ,राजेश कुमार व अशोक कुमार ने कार्यशाला की व्यवस्था संभाली।पर्वत सिंह सहित समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि निपुण भारत के तहत संस्था प्रधानों की बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर समझ बढ़ाने व प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समय समय पर बैठकें व कार्यशालाएं आयोजित की जाती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment