हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन।

SHARE:

हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन।

फालना,पाली

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फालना पर आज से वृक्षारोपण का कार्यक्रम चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ इस अवसर पर मेल नर्स भंवर वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि खामोशी से भी-कर्म होते है, मेंने देखा है पेडो को छाया देते हुए ।। और उन्होने कहा की धरती मां के लाल होने का फर्ज निभाए। माँ के शृंगार के लिए हर साल एक पेड़ जरूर लगाए।। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने की प्रतिज्ञा ली, इस अवसर पर डॉ. संजय बेदी,डॉ अशोक चौधरी,भंवर दास,गेना राम,रमेश सुथार,प्रवीण बावल,नेहा गोस्वामी,राजू राम,रमेश चौधरी,शबनम बानो,अंजु चौधरी,आशा कंवर,सीमा कटारा,सीमा कुमारी,ललित कुमार एवं जगदीश कुमार आदि लोगों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ एवं सभी की जियो टैगिंग की गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment