चरण पादुकाएं प्राप्त कर बच्चे हुए प्रफुल्लित।
फालना,पाली
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज ज़रूरत मंद 90 छात्राओं को चरण पादुकाएं भामाशाह द्वारा
वितरित की गई चरण पादुकाएं प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे इस अवसर पर विद्यालय की संस्था प्रधान कविता गेहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा का अर्थ है बिना किसी स्वार्थ के ज़रूरतमंद लोगों की भलाई के लिए कार्य करना ही मानवता की सच्ची सेवा है,जो व्यक्ति में विनम्रता,आत्मीयता और प्रेम का भाव जागृत करती है उन्होंने भामाशाह द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम के दौरान एसडीएमसी सदस्य अमित मेहता विद्यालय स्टाफ सुदर्शना वछेटा,जसवंत दवे, कमला मीणा आदि उपस्थित रहे
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 51





