ऐसीबीईओ माली ने मांडीगढ पीईईओ क्षेत्र के विद्यालय पहुंच शैक्षणिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा
सादड़ी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ व राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा का औचक निरीक्षण किया। तत्पश्चात राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठल्डा बस्ती व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा का शाला संबलन कर आवश्यक दिशा निर्दश दिए।पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शंकरलाल ने बताया कि माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ का औचक निरीक्षण किया।सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित मिले।माली ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में मिशन मानस की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा सराहा।माली ने स्वर्ण मुकुट मस्तक दिवस पर जम्मू-कश्मीर के इतिहास,कला संस्कृति की जानकारी दी तथा धारा 370के हटने के लाभ बताए।माली ने कहा कि ऋषि कश्यप की तपोभूमि,भगवान अमरनाथ व वैष्णोदेवी के पावन मंदिरों से सुशोभित जम्मू कश्मीर भारत माता का स्वर्ण मुकुट है ।तत्पश्चात संस्था प्रधान शंकरलाल माली से प्रवेशोत्सव ,मिशन मानस,हरियालो राजस्थान ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,नवोदय प्रवेश परीक्षा आवेदन,आधार जनाधार प्रमाणीकरण ,रीडिंग कैंपेन व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की।माली ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर गिरधारी लाल देवड़ा,राजाराम चौधरी,चुन्नीलाल गेहलोत,रमेश कुमार चौधरी,शिवरतन सैनी,प्रकाश चंद्र गर्ग,सुखराज चौधरी,निमेश कुमार,शंकरलाल मीना,कृष्ण कुमार चौहान,नरेंद्र कुमार बोहरा,नीरज रिंडर व ललित कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा ,ठल्डा बस्ती व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया।समस्त स्टाफ उपस्थित मिला।माली ने नवोदय प्रवेश परीक्षा व लाडो योजना आवेदन व रीडिंग प्रमोशन कैंपेन की जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए। माली ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को जांचा व कार्य पुस्तिकाओं व उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।माली ने एम डी एम ,दूध वितरण,पुस्तकालय पुस्तक वितरण व मूवमेंट रजिस्टर का भी अवलोकन किया। का फीड बैक लिया। इस अवसर पर संस्था प्रधान रणजीत सिंह,जयाशर्मा व दिलीप कुमार भाटी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





