एकल अभियान अंचल पाली की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।
बाली,पाली।
एकल अभियान अंचल पाली की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को *स्थानीय अंचल कार्यालय, बाली में अंचल अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा एवम् अंचल कोषाध्यक्ष अमित मेहता फालना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया*
*बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा ने कार्यकर्ताओं से नियमित प्रवास कर विद्यालयों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को सुदृढ़ कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुकेश मकवाना संभाग गतिविधि प्रमुख ने बैठक में गत माह के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी* *कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रत्येक* *विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही वर्षा ऋतु में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए गांवों में जलभराव वाले स्थानों को भरने तथा मच्छरदानी के उपयोग के प्रति जनजागरण अभियान चलाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई*
*स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आगामी छह माह के प्रवास में विद्यालयों की गुणवत्ता, ग्राम समिति की सक्रियता तथा स्वावलंबी संग्रह को विशेष प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया। अंचल कोषाध्यक्ष अमित मेहता ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया। वहीं अंचल अभियान प्रमुख तरुण कुमार ने नियमित प्रवास, समय पर बैठक में उपस्थिति तथा समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित कर संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।बैठक में भाग रथ आयोजन प्रमुख भेरूलाल, संभाग व्यास नंदकुमार पारस सहित अंचल के समस्त अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





