चितौडग़ढ़ /साँवलिया जी नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
स्लग: मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट.
एंकर
कहते है मंदिर में भक्त और भगवान का रिश्ता बड़ा ही निराला होता है,लेकिन उसी मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट होने लगे तो शायद भगवान को भी शर्म आने लग जाये…क्योकि मार खाने वाले साँवलिया सेठ के पुजारी है और मारने वाले वही मंदिर की टाईगर फोर्स में लगे गार्ड है …आखिर साँवलिया सेठ का मंदिर ही क्यो बाहर बैठे दुकानदार भी किसी से कम नही है मारने में…!
बताते है पूरी कहानी ।
व्हिओ
देश विदेश में साँवलिया सेठ के नाम से प्रख्यात मण्डफिया स्थित भगवान साँवलिया सेठ के मंदिर पर इन दिनों बड़ा ही अजब गजब देखने को मिल रहा है,ओर उसका वीडियो मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखने को मिलता है,या शोशयल मीडिया में जमकर वायरल होता है आखिर ऐसा क्यों..???
मार पीट हो या गुड़ा गर्दी का मामला मंदिर है या युद्ध का मैदान..?
व्हिओ
वैसे तो भक्त भगवान साँवलिया सेठ के दरबार मे अपनी मनोकामना लेकर आता है,ओर मनोकामना पूरी होने पर इष्ट मित्रो परिवार के साथ मन्नत अपनी श्रद्धा के अनुसार पूरी भी करता है..।
लाचारी या दबंगई…
लेकिन मंदिर की लाचार व्यवस्था के कारण कभी भक्त मार खाते है, तो कभी दबंगई में मंदिर मंडल के अध्यक्ष पुत्र की गुंडागर्दी के वीडियो वायरल होते है,तो कभी मोटरसाइकल पर समान बेचकर अपना जीवन यापन करने वाले गरीब व्यक्ति की धुलाई के वीडियो शोशयल मीडिया पर वायरल होते है आखिर ऐसा क्यों…???
व्हिओ
एक ऐसा ही ताजा मामला देखने को मिला है ,मंदिर मंडल के पुजारी पुत्र के साथ मारपीट का मामला देखने को मिला है।
साँवलिया सेठ के मंदिर के पुजारी रवि पिता सत्यनारायण वैष्णाव महाराज के साथ मंदिर के टाईगर फोर्स गार्डों के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है।
व्हिओ
मंदिर के पुजारी रवि महाराज को मंदिर की सुरक्षा में लगे कमाण्डो ने जमकर कुटाई कर दी है,रवि महाराज का कहना है कि में अपनी बुलेट लेकर पार्किग में गया था,लेकिन गार्ड ने बिना सोचे समझे मुझे गालियां देनी शुरू कर दी और मेरा वीडियो बनाने लगा, अब इस बात में सच्चाई कितनी है, यह तो वह गार्ड ओर रवि महाराज ही जाने लेकिन इस तरह सारे टाइगर फोर्स के गार्ड मिलकर रविपुजारी की ऐसी हालत करे यह तो शोभा नही देता है….
आखिर महाराज की कुटाई क्यो की..???
व्हिओ
वही इस मामले में सूत्रों से पता चला तो मामला कुछ और ही निकल कर सामने आया है,वही सूत्रों की माने तो रवि महाराज ने नशे में पहले किसी गार्ड के साथ गाली गलौच ओर अभद्र भाषा का उपयोग किया था,उसी को लेकर सभी गार्ड कमांडो ने मिलकर रवि महाराज की कुटाई कर दी है ,अब यह मामला मण्डफिया पुलिस थाने के पास है लेकिन अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही है ,किस मामले में मुकदमा दर्ज किया है,ओर क्या धाराएं लगाई है किसके प्रति फिलहाल दोनो पक्षो से पूछताछ जारी है…!
व्हिओ
वही मंदिर परिसर ओर आसपास गाड़ी से घूमकर मक्की की राभ बेचने वाले युवक की कुछ दिन पहले कुछ दुकानदार ने पिटाई कर दी थी,जिसमे रोता बिलखता अपने परिवार को पालने की दुहाई देता गरीब व्यक्ति अपनी लाचारी पर रोता हुआ दिखाई दिया है।
आपको बतादे की यह वही साँवलिया सेठ का मंदिर है, जहां पर हर माह करोड़ो रूपये भंडार से निकलते है, लेकिन लाचार व्यवस्था इतनी है,की भक्त भी मार खा रहे है और मंदिर के पुजारी भी मार खा रहे है, अब ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि करोड़ो रूपये के चढ़ावा आने वाले इस मंदिर पर अपना कब्जा कर भक्त और भगवान की सुध ले वरना वो दिन दूर नही जब यहां आए दिन दर्शन करने वालो के साथ ऐसी घटना आम बात हो जाये और भगवान को भी शर्म आने लगे कि मेरे पुजारी ओर भक्तों के साथ क्या हो रहा है…आये दिन हो रही है ऐसी घटना से तो साँवलिया सेठ भी शर्मिंदा हो रहे होंगे कि मेरे भक्त और पुजारी सुरक्षित नही है..इसका जिम्मेदार कौन…???? श्री सांवलियाजी मंदिर के पुजारी रवि वैष्णाव की बाईट
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





