भारतीय जनता पार्टी नाड़ोल मण्डल की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित।

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी नाड़ोल मण्डल की मासिक संगठनात्मक बैठक

श्री ऋषिकेश्वर महादेव मंदिर नाड़ोल के प्रांगण में मण्डल अध्यक्ष सतीश जी सोनी के सानिध्य में आयोजित की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुश्री सुमित्रा ने पंचायत राज के जनप्रतिनिधियों के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में इनकी बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, ये सरकार एवं आम जनता के बीच की सशक्त कड़ी होते है।

बैठके में मण्डल महामंत्री रूपाराम जी, मोडसिंह जी, पूर्व उप प्रधान मानवेंद्र सिंह जी, उपाध्यक्ष गीता भाटी, सोसायटी अध्यक्ष जबरसिंह जी, मुकेश सिंह जी सोनाणा, जितेंद्र सीरवी, गजेंद्र सिंह जी, ओगड़राम जी, पूरण जी प्रजापत, डिम्पल प्रजापत, नारंगी, दरिया, सहित समस्त मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों एवं अन्य कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment