मुंडारा में सात विकास कार्यों का लोकार्पण
राणावत ने 70 लाख रुपयों के विकास कार्यों की ग्राम को सौगात दी।
मुंडारा,गिरधारी मेवाड़ा
ग्राम पंचायत मुंडारा द्वारा विधायक निधि, जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत निजी मद व भामाशाहों के सहयोग से लाखों रुपयों से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का ग्रामीण विकास पंचायत राज व आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने पूजा अर्चना कर फीता काटकर व शिलालेख से पर्दा हटाकर विधिवत लोकार्पण किया।
राज्य मंत्री देवासी व विधायक राणावत के मुंडारा विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में मुंडारा पहुंचने पर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। पूर्व राजकीय उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय भवन में विद्यार्थियों के लिए स्ट्रेडी सेंटर का लोकार्पण करने के बाद विद्यालय से सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक निकाली गई शोभायात्रा के दरम्यान पांच जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा कर मंत्री देवासी व विधायक राणावत का अभिनंदन किया।
लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए देवासी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार गावों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।तथा मुंडारा ग्राम के सर्वांगीण विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा विभिन्न मदों व भामाशाहों के सहयोग से कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों के प्रयासों की प्रशंसा की।
बाली विधायक राणावत ने कहा कि भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गावं-गावं,ढाणी-ढाणी तक सर्वांगीण विकास कार्य कर रही है।उन्होंने बाली-देसूरी क्षेत्र में करोड़ों रुपयों की लागत से हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मुंडारा ग्राम के लिए विधायक निधि व पंचायत समिति बाली से करीब 70 लाख रुपये के नए विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होकर राहत मिलेगी।राणावत ने युवा विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के लिए एकांत में ग्राम पंचायत द्वारा स्ट्रेडी सेंट्रल की सुविधा उपलब्ध करवाने पर खुशी व्यक्त की।
समारोह को उपजिला प्रमुख डॉ. जगदीश चौधरी व मुंडारा ग्राम पंचायत प्रशासक प्रवीणकुमार वैष्णव ने भी सम्बोधित किया।
समारोह के अतिथि राज्य मंत्री देवासी व विधायक राणावत के साथ अध्यक्षता प्रशासक प्रवीणकुमार वैष्णव ने की। विशिष्ठ अतिथि उपजिला प्रमुख डॉ. जगदीश चौधरी,शिवतलाव ग्राम पंचायत प्रशासक रूपसिंह चौधरी, मुंडारा उपसरपंच जब्बरसिंह पंवार,भाजपा जिला मंत्री शक्तिसिंह श्रीसेला, मुंडारा भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट साकलाराम देवासी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विक्रम देवासी,भामाशाह केसाराम परिहार, भगाराम देवासी,सुबेदार मेजर नटवरसिंह करणोत,शिवतलाव पूर्व उपसरपंच अरविन्दसिंह राजपुरोहित, शिवपुरी गोस्वामी,लक्ष्मणसिंह करणोत, मुंडारा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष खुमानसिंह दलावत, महामंत्री चेनसिंह चम्पावत, उपाध्यक्ष विजय चौधरी मौजूद रहे।ग्राम पंचायत मुंडारा के जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों ने अतिथियों का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।देवासी व राणावत का ग्राम पंचायत द्वारा एकावन किलो का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





