चित्तौड़गढ़,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
निकुंभ,
श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के तत्वाधान में श्री चंदामाता मंदिर परिसर में 291वां साप्ताहिक भक्ति सत्संग मातारानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया । विभिन्न गांवों से आए भजन गायकों ने माता रानी के मन मोहक भजन सुना कर श्रद्धालु भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भक्ति और आस्था के इस आयोजन की शुरुआत गायक विष्णु लाल बड़ीसादड़ी ने गणेश वंदना से की। श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि भक्ति सत्संग ग्राम बिलड़ी निवासी लच्छी राम जमुना बाई अक्षय कुमार जाट दकतावत परिवार द्वारा परिवार में शुभ मंगल कामना एवं माता रानी के आशीर्वाद प्राप्ति के उपलक्ष में आयोजित करवाया गया। लाभार्थी परिवार को यशवंत कंप्यूटर्स की ओर से माता रानी की छवि भेंट की गई। सत्संग परिषद की ओर से लाभार्थी परिवार का अभिनंदन किया गया। भजन प्रवाहक रोडमल काकाश्री , पुजारी सुरेश दास वैष्णव, प्रकाश वैष्णव,ममता जैन, ललिता कुमावत मिन्नाणा, कौशल्या सुथार पीन्ड, गिरधारी गंधर्व, कैलाश मेनारिया भाटोली, जमनालाल, नानालाल, प्रकाश कुमावत ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। दिव्य मंगल आरती एवं प्रसाद वितरण में सत्संग परिषद के सदस्यो ने उपस्थित रहकर सहयोग दिया। मुख्य अतिथि चमत्कारी शनि देव बाड़ी निंबाहेड़ा के संत नागेश महाराज के सानिध्य में अध्यक्ष भंवरलाल सुथार सहित मंदिर मंडल कार्यकारिणी एवं बाड़ी सत्संग मंडल के सदस्यों द्वारा माता रानी की दिव्य मंगल आरती एवं पूजा अर्चना की गई। आभार सत्संग परिषद के संरक्षक पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदकिशोर लोहार ने जताया। अतिथियों का स्वागत व्यवस्था सहयोगी शौकीन पोरवाल, चंद्रप्रकाश पालीवाल, रमेश कुमार कर्मठ, प्रहलाद सुथार, सुनील सहलोत, विमल पोरवाल ने किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





