चितौडगढ कपासन
भाजपा मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष रतन गाडरी सांसद सीपी जोशी विधायक अर्जुन लाल जीनगर के निर्देशन में नगर मंडल की 72 जनों की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की है।
आगामी नगर पालिका चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की तर्ज पर भाजपा नगर मंडल की कार्यकारिणी गठित की गई।
जो कि भाजपा के संविधान के विपरीत हे।
पूर्व की कार्यकारिणी में 3 महामंत्री मे से 1 महामंत्री अनुसूचित जाति वर्ग से बनाया गया । लेकिन इस बार एस सी वर्ग का महामंत्री नहीं बना कर प्रदेश नेतृत्व की अवहेलना की गई।
इस कार्य कारिणी में कई पदाधिकारी सक्रिय सदस्य भी नहीं है तथा कई पदाधिकारी ऐसे भी बनाए गए जिनको पूर्व में कभी भी पार्टी की बैठकों एवं कार्यक्रम में नहीं देखा गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप व्यास के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहे कथित पार्षदों को भी कार्य कारिणी में स्थान दिया गया।
कार्यकारिणी में 16 स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं 15 विशेष आमंत्रित सदस्य सहित 11 उपाध्यक्ष 11 मंत्री 3 महामंत्री सहित कोषाध्यक्ष कार्यालय प्रभारी ,प्रवक्ता , मीडिया प्रभारी ,आईटी सेल संयोजक, आदि दायित्व की नियुक्ति की है ।
कार्यकारिणी में
महामंत्री विकास बारेगामा को नियुक्त किया जो की अपने युवा मोर्चा अध्यक्ष के 3 साल के कार्यकाल में कार्यकारिणी बनाने में असफल रहे , साथ में महामंत्री अशोक विजयवर्गीय प्रतीक वैष्णव उपाध्यक्ष मुकेश पलोड देवेंद्र सोमानी शिवलाल सेन मानक चौहान सोहन खटीक सुनीता सावला लता वैष्णव गोपाल पुरबिया शिवलाल माली राकेश आचार्य शंकर चंदेल ,
मंत्री आशीष सोनी रानी सिरोया संजय सोनी दीपक चंडालिया मनीष बारेगामा एजाज अली संजय चोटिया जगदीश जाट प्रकाश पवार अनिल टेलर चंदीप बग्गा कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा आशीष नंदवाना कार्यालय प्रभारी भगवती आचार्य मुरली टेलर मीडिया प्रभारी दिनेश सोनी आशीष काबरा आईटी संयोजक नारायण सुथार कुंदन प्रजापत सोशल मीडिया संयोजक विधान चाष्टा गोपाल तेली मन की बात संयोजक हरिशंकर चोटिया प्रकाश सुथार प्रवक्ता अभिनव दूगड़ गौरव दाधीच हेमंत सिरोया पुरुषोत्तम योगी को नियुक्त किया गया है।
जंबो कार्यकारिणी में कार्यकर्ताओं की भर्ती से नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस कार्यकारिणी में कुछ चेहरे ऐसे भी बनाए गए जो पिछले विधान सभा चुनाव में निर्दलीय अलमारी एवं आर एल पी के बोतल चुनाव चिन्ह का कार्य करते हुए देखे गए।
तथा कार्य कारिणी में एक मात्र अशोक विजयवर्गीय को पुनः
महामंत्री पद पर रिपीट किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





