हरियालो राजस्थान के तहत पौधरोपण कर स्वच्छता का समझाया महत्व।

SHARE:

हरियालो राजस्थान के तहत पौधरोपण कर स्वच्छता का समझाया महत्व।

सादड़ी,पाली।
स्थानीय देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादडी में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम विजय सिंह माली,प्रधानाचार्य मीठालाल बोराणा व फिनिश सोसाइटी के हिम्मत राम कुम्हार के सानिध्य में ‘हरियालो राजस्थान ‘ के तहत पौधरोपण किया व स्वच्छता का महत्व समझाया।
एन एस एस प्रभारी कानाराम सोलंकी ने बताया कि इस अवसर पर माली ने कहा कि पौधरोपण कर उसका संरक्षण संवर्धन करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। पौधे न केवल जीवनदाता है बल्कि पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने इनकी जियो टैगिंग कर सार-संभाल करने की जिम्मेदारी भी एन एस एस के स्वयंसेवकों को दी। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता का महत्व भी समझाया व सादडी को स्वच्छ बनाने में उनकी महती भूमिका को रेखांकित किया।इस अवसर पर फिनिश सोसाइटी के हिम्मत राम कुम्हार ने कचरे के चार प्रकार बताते हुए कचरे को अलग अलग कर कचरा वाहन में डालने के लिए परिवारजनों को जागरुक करने की अपील की।इस अवसर पर सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ के तहत साफ सफाई बनाए रखने की जानकारी दी।इस अवसर पर फिनिश सोसाइटी के राजेंद्र रोत,अभिषेक पुरी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान मीठालाल बोराणा ने की।स्काउट्र हेमंत गर्ग ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर नरेंद्र राठौड़ ,मोहनलाल जाट,शिवपाल सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि हरियालो राजस्थान के तहत विभिन्न विद्यालयों में पौधरोपण किया जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment