एकल अभियान के पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन।

SHARE:

एकल अभियान के पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन।

नाडोल,पाली।
एकल अभियान अंचल पाली द्वारा नाडोल स्थित आशापुरा माताजी परिसर में आयोजित पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने आचार्यों का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति एवं समाज सेवा के विविध विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में एकल अभियान के जिला संगठन मंत्री तरुण गर्ग ने एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा की विस्तार से जानकारी देते हुए आचार्यों से सेवा, संस्कार एवं शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।
*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रावल सिंह* ने भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं कुटुंब प्रबोधन पर प्रकाश डालते हुए समाज में संस्कार आधारित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।
*पंचायत समिति रानी के विकास अधिकारी नारायण सिंह राजपुरोहित* ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुँचाने की अपील की। वहीं *डॉ. मुकेश भाटी* ने पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय हित में योगदान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
संभाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख *गौतमचंद यति ने आचार्य के गुणों, दायित्वों एवं सेवाभाव पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। *संभाग व्यास नंदकुमार पारस ने सत्संग के माध्यम से समाज को जोड़ने तथा संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के विषय में मार्गदर्शन दिया। वर्ग के अंत में *भाग प्रशिक्षण प्रमुख दुदाराम श्याम* ने पाँच दिवसीय अभ्यास वर्ग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
*इस अवसर पर अंचल प्रशिक्षण प्रमुख सुरेन्द्र कुमार, अंचल गतिविधि प्रमुख कमला कुमारी, संच प्रमुख संजय कुमार, महेंद्र कुमार, आकाश मीणा, भरत कुमार, डिंपल वैष्णव, भावना, चंदा, हिम्मताराम सहित समस्त आचार्य भाई-बहन उपस्थित रहे।*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment