गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम हुआ संपन।

SHARE:

गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम हुआ संपन।फालना,पाली

स्थानीय फालना बाली शाखा भारत विकास परिषद द्वारा इम्मानुएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फालना के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी शुरुआत विवेकानंद एवं मां भारती के दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ संस्था अध्यक्ष श्री गोपाल पारीक ने बताया की संस्कारित राष्ट्र निर्माण के क्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में गुरु के महत्व हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इमानुएल सीनियर सेकंडरी विद्यालय के संस्था प्रधान वी टी मैथयू की सहमति से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 15 शिक्षकों का अभिनंदन किया गया एवं 13 छात्रों को उपलब्धियां हेतु सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक मूल सिंह राजपुरोहित संस्था संरक्षक उगम सिंह पवार संस्था कोषाध्यक्ष मांगीलाल परमार मीडिया प्रभारी अमित मेहता सेवा संयोजक अशोक वचेटा एवं प्रखर संयोजक अर्पित गांधी ने सहयोग प्रदान किया विद्यालय की शिक्षिका बेटी मैडम ने इस कार्यक्रम हेतु सभी का आभार व्यक्त किया*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment