कैप्टन मेवाड़ा ने किया मेवाड़ा समाज सामूहिक विवाह का रजिस्ट्रेशन कार्यालय का उदघाटन।

SHARE:

धूमधाम से हुआ मेवाड़ा समाज सामूहिक विवाह का रजिस्ट्रेशन कार्यालय का उदघाटन।

देसूरी,पाली

श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल परगना गोडवाड़ द्वारा प्रायोजित 21 नवंबर को सामूहिक के भव्य आयोजन की तैयारी के तहत आज शुक्रवार को देसूरी मेन चौराया स्थित स्टेट बैंक के पीछे आदर्श नगर(गोल घड़ा) में वरवधू का रजिस्ट्रेशन कार्यालय का उदघाटन आज शुक्रवार को दोपहर सवा बारह बजे की शुभवेला परगना के अध्यक्ष कैप्टन कानाराम कलाल मुंडारा ने पंडित अशोक दवे के मंत्रोच्चार के साथ गणपति सहित शिव परिवार,झुंझार जी भैरुजी व माताजी की विधिवत रूप से पूजन किया। इस अवसर पर संरक्षक चंद्रशेखर मेवाड़ा ने अध्यक्ष कैप्टन को साफा व पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात मौजूद स्वजातीय बंधुओं ने भी अध्यक्ष कैप्टन को पुष्पहार से लाद दिया। बाद में कैप्टन ने रजिस्ट्रेशन कार्यालय का विधिवत रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान अध्यक्ष कैप्टन ने मौजूद सभी स्वजातीय बंधुओं को 8से सामूहिक विवाह के महायज्ञ में यथा स्थिति सहयोग करके सफ़ल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से परगना के संरक्षक कांतिलाल मेवाड़ा मुंडारा, उपाध्यक्ष सुरेश मेवाड़ा,महामंत्री महेंद्र मेवाड़ा,कोषाध्यक्ष धनराज व ओमप्रकाश मेवाड़ा,संरक्षक छगनलाल मेवाड़ा मंत्री बाबूलाल दादाई,मांगीलाल डी मेवाड़ा,सुरेशजी मेवाड़ा फालना,मांगीलाल देसूरी,रमेश मेवाड़ा देसूरी रमेश मेवाड़ा नाडोल,महेश मेवाड़ा घाणेराव,राहुल मेवाड़ा स्वजाति महिला पुरुष व युवा मौजूद रहे।

Oplus_131072
Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment