राजकीय विद्यालय,खुडाला में गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ भव्य उत्सव।

SHARE:

गुरु पूर्णिमा पर पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला में गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ भव्य उत्सव।

खुडाला,पाली। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला में गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति के अनुरूप उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश पुरी, मुख्य अतिथि श्री सौरव गुर्जर आर सी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज फालना ,विशिष्ट अतिथि श्री गौरव सोनी RMGB फालना बैंक प्रबंधक, श्री रमजान पठान तथा मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी मीरा बेन, बाबुलाल जी मालवीय , श्री गोपाराम चौधरी , श्रीपाल सिंह, श्री अमित मेहता द्वारा माँ सरस्वती एवं गुरुजनों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, स्वागत गीत, प्रेरणादायक भाषण, कविता पाठ, भजन, समूह नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गुरु के महत्व पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनों ने खूब सराहा।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि गुरु ही विद्यार्थियों के जीवन के सच्चे पथ-प्रदर्शक होते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही ज्ञान, संस्कार एवं चरित्र का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान बनाए रखने तथा शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश पुरी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है तथा प्रत्येक विद्यार्थी को अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए।

इस अवसर पर श्री सौरव गुर्जर आर सी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज फालना द्वारा सभी के लिए मिष्ठान्न की व्यवस्था की गई तथा बालवाटिका के लिए फर्नीचर हेतु 5100 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। श्री गौरव सोनी RMGB फालना द्वारा मिस्टर एंड मिस क्लीन के लिए 11000 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। की । श्री रमजान पठान ने पूरे विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। श्री गोपाराम चौधरी ने 2100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की.बाबूलाल मालवीय ने विद्यार्थियों पेन वितरण किए।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कार्यालय कार्मिक, विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य, अभिभावकगण, ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री देवाराम ने किया तथा अंत में श्री श्रीपाल सिंह SMC अध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment