गुरु -शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति का विश्व को अवदान-माली

SHARE:

गुरु -शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति का विश्व को अवदान-माली
नाडोल,पाली।
गुरु- शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति का विश्व को महत्वपूर्ण अवदान है। भारतीय ज्ञान परंपरा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है,हम इसे जाने,समझें और गुरुजनों का सम्मान करें।उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नाडोल में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव में व्यक्त किए। माली ने वशिष्ठ-श्रीराम, संदीपन-श्री कृष्ण, चाणक्य -चंद्रगुप्त मौर्य,हारित ऋषि -बप्पा रावल, विद्यारण्य -हरिहर बुक्का,राम कृष्ण परमह़स-विवेकानंद के उदाहरण देकर कहा कि गुरु हमारा जीवन संवारता है,हमें शिक्षित संस्कारित करता है,कुव्यसनों ,सुसंगति व कुरीतियों के मार्ग पर जाने से रोकता है अतःहमें चाहिए कि हम अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा भाव रखें,उसकी आज्ञा का पालन करें। इस अवसर पर शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी ने गुरु महिमा प्रस्तुत की।संस्था प्रधान भगवती मेघवाल ने अध्यक्षता की।मंच संचालन कन्हैया लाल ने किया। तत्पश्चात माली ने संस्था प्रधान भगवती मेघवाल, नरपत दास लश्करी ,समंदर सिंह राठौड़ व राजेंद्र कुमार वैष्णव के साथ हरियालों राजस्थान के तहत कदंब का पौधा लगाया।इस अवसर पर महेंद्र कुमार वाघाणा,मुकेश कुमार गुर्जर,मनफूल सिंह राजपुरोहित,कैलाश कुमार,दिनेश कुमार चौहान,भरत कुमार गुर्जर,धीरज मोबारशा,रविंद्र बंशीवाल,रेखा कुमारी, सुमन लता शर्मा,जितेंद्र ,सुमन कुमारी,अर्जुनदास वैष्णव व गोविंद सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात माली ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नाडोल में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा आयोजित गुरु पूजन उत्सव में विद्यार्थियों को गुरु का महत्व बताया व महर्षि वेद व्यास के जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर संस्था प्रधान मधु पांडेय मधु सोलंकी ने भी विचार व्यक्त किए।तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक भीम सिंह ने विद्यालय के प्राथमिक कक्षा भवन में उनके द्वारा विकसित पौधशाला का ऐसीबीईओ माली को अवलोकन कराया ।माली ने उनके प्रयासों को सराहा व हरित विद्यालय की दृष्टि से इसे अभिनंदनीय व अनुकरणीय बताया।इस अवसर पर कुलदीप जांगीड़,मांगीलाल मेघवाल,मधु सोलंकी,सीमा भाटी,भीम सिंह,तस्नीम बानू,बीना मीणा,सनवर अली व मंजु कुमारी समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरा गंगाजलिया का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।इस अवसर पर संस्था प्रधान गणपत सिंह कूंपावत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment