हर दिन पढ़ेंगे हर दिन बढ़ेंगे का लिया संकल्प।

SHARE:

हर दिन पढ़ेंगे हर दिन बढ़ेंगे के संकल्प के साथ ऐसीबीईओ माली ने किया रीडिंग प्रमोशन कैंपेन का शुभारंभ
नाडोल,पाली।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजय सिंह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं2में ‘हर दिन पढ़ेंगे हर दिन बढेंगे ‘ के संकल्प के साथ मिशन -पढो राजस्थान के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन कैंपेन का शुभारंभ किया।
संस्था प्रधान महिपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुपालना में शैक्षणिक वर्ष 2026-27के लिए आज से रीडिंग प्रमोशन कैंपेन शुरु किया गया जिसका समापन 16 जनवरी 2027को निपुण मेले के साथ होगा।इस अवसर पर बोलते हुए ऐसीबीईओ माली ने कहा कि विद्यार्थियों में पठन कौशल व पठन संस्कृति विकसित करने के लिए कक्षा1से 8के विद्यार्थी प्रतिदिन सातवें कालांश में पठन गतिविधियां करेंगे जिससे बुनियादी पठन कौशल विकसित होंगे।माली ने कहा कि पढ़ना हमारी आदत बनती है तो हमारा जीवन आसान हो जाएगा।माली ने सभी शिक्षकों से इस कैंपेन को सफल बनाने की अपील की।इस अवसर पर रीडिंग प्रमोशन कैंपेन प्रभारी कमोद देवल ने आज आयोजित रीड ए थान गतिविधि की जानकारी देकर ऐसीबीईओ माली के करकमलों से शुभारंभ करवाया। इस गतिविधि के तहत विद्यार्थियों ने एक जगह एक स्थान पर बैठकर आधे घंटे तक पुस्तकें पढ़ी।इस अवसर पर पिंकी रानी,नीमा सांदू,रेखा कुमारी व हिम्मत सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 1पहुंच कर वहां संस्था प्रधान सुमेर सिंह के सानिध्य में चल रही रीड ए थान का अवलोकन किया तथा प्रभारी सुल्ताना बानो से जानकारी ली ।माली ने इस अवसर पर कहा कि पढ़ने की आदत से उज्ज्वल भविष्य बनता है।पुस्तकें हमारी साथी है जिससे हम हर दिन कुछ नया सीखते हैं। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह राजपुरोहित,फतेह सिंह चारण,सवाराम बोस ,पुरण कुमारी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि आज से शुरु हुई ‘रीडिंग प्रमोशन कैंपेन’ पहल विद्यार्थियों को प्रतिदिन पठन अभ्यास के अवसर देने ,कक्षा और स्तरानुसार पठन गतिविधियों को नियमित रुप से संचालित करने से संबंधित है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment