ऐसीबीईओ माली ने गांथी विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए निर्देश
खिंवाड़ा 27जुलाई।अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांथी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया व जिला कलेक्टर पाली के नवाचार मिशन मानस व रीडींग प्रमोशन कैंपेन की क्रियान्विति पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संस्था प्रधान अशोक कुमार मीना ने बताया कि माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांथी की प्रार्थना सभा में भाग लिया व विद्यार्थियों को मिशन मानस की जानकारी दी व नियमित समाचार पत्र पठन ,सामान्य ज्ञान व पुस्तक पठन की महत्ता के साथ माली ने कारगिल विजय दिवस व गुरू पूर्णिमा पर भी प्रकाश डाला तत्पश्चात प्रधानाचार्य अशोक कुमार मीना से प्रवेशोत्सव ,मिशन मानस,हरियालो राजस्थान ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,नवोदय प्रवेश परीक्षा आवेदन,आधार जनाधार प्रमाणीकरण व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की।माली ने एबीएल किट के प्रभावी उपयोग के लिए निर्देशित किए।माली ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।माली ने आई सीटी लैब का भी अवलोकन किया।माली ने विद्यार्थियों से संवाद कर फीड बैक लिया।माली ने हरियालो राजस्थान के तहत पौधरोपण भी किया ।
इस अवसर पर नीरज सिंह,नैना राम सोलंकी,दीनदयाल वैष्णव,मगाराम,रमेश कुमार,अंकित कुमार मीना,करुणा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालय निरीक्षण कर एप के माध्यम से शाला संबलन किया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





