चोरी के 765 केवी डीसी एल्यूमिनियम तार के 10 बंडल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।
चित्तौड़गढ।
बस्सी थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए 765 केवी डीसी एल्यूमिनियम (जैब्रा लाइन) तार के 10 बंडल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा तारों से भरा एक टेम्पो भी जब्त किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा एंव डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के पर्यवेक्षण मे सम्पति सम्बन्धी अपराधो की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे थानाधिकारी बस्सी प्रेमसिंह जादौन द्वारा गठित टीम एएसआई.राजेन्द्र कुमार,हैडकानि प्रमोद कुमार (डीएसटी) ,कानि.मदनलाल,दिनेश कुमार द्वारा दौराने नाकाबन्दी अभियुक्त ईमरान अहमद पिता नजीम अहमद मुसलमान उम्र 24 साल निवासी भेरडा रोड चन्देरिया थाना चन्देरिया जिला चितौडगढ़ को गिरफतार कर उसके कब्जेशुदा टेम्पो मे से मायरा घाटा के पास से चोरी किए हुए कुल 10 बण्डल 765 केवी लाईन के डीसी ऐल्युमिनियम तार जप्त किये गये है। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





