सीएलजी की एक बैठक हुई सम्पन्न।

SHARE:

सीएलजी की एक बैठक हुई सम्पन्न।
फालना,पाली
फालना क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार छह बजे फालना थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित की गई इस बैठक में सीएलजी सदस्य,सुरक्षा सकी,उपस्थित रहे । बैठक की अध्यक्षता सीओ पारसराम चौधरी ने की है जबकि आयोजन थानाधिकारी पन्नाराम प्रजापत के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ जिला मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने,सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई बैठक के दौरान सतर्कता और सहयोग पर विशेष ज़ोर देते हुए अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने अपने क्षेत्र में सतर्क रहें इससे भी संदिग्ध व्यक्ति,गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे हुए उन्होंने कहा कि छोटी छोटी जानकारियों भी बड़े अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है इस अवसर पर थानाधिकारी प्रजापत ने कहा कि अपराध नियंत्रण में आमजन की सक्रिय भागीदारी बेहद ज़रूरी है।पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से क्षेत्र में शांति सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था को प्रभावी रूप से बनाए रखा जा सकता है बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया इस अवसर पर श्याम सिंह जोधा,अमित मेहता,प्रकाश मेवाड़ा,अविनाश अग्रवाल,पूनम गोयल,भवरूदीन,करमवीर मेवाड़ा,साकिर सिलावट,जितेंद्र कलावत,ख़ुशाल सेन,भूरा राम देवासी,सुरेश प्रजापति,घिसाराम चौधरी,नरपत सिंह आसूचना अधिकारी दिनेश विशनोई,लाकन आदि लोगो की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment