विद्यार्थी सफलता प्राप्त करने के साथ सामर्थ्यवान भी बने। खंडेलवाल

SHARE:

विद्यार्थी सफलता प्राप्त करने के साथ सामर्थ्यवान भी बने। खंडेलवाल
फालना,पाली *अनुशासन,लगनशीलता समयबद्धता ,कड़ी मेहनत करके विद्यार्थी को अपना जीवन सफल बनाने के लिए अध्ययन करते हुए समर्थ भी बनना होगा ताकि वे राष्ट्र सेवा के पुनीत कार्य में भागीदार बन सके,यह उद्गार श्री विक्रांत खंडेलवाल भारत विकास परिषद के नॉर्थ वेस्ट एवं सेंट्रल रीजन के संगठन मंत्री ने नोबेल उच्च माध्यमिक विद्यालय फालना के सभागार में भारत विकास परिषद शाखा फालना -बाली द्वारा आयोजित गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के वृहद कार्यक्रम में व्यक्त किए | शाखा अध्यक्ष श्रीगोपाल पारीक एवं शाखा सचिव पूनम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राष्ट्रगीत से प्रारम्भ हुए इस इस कार्यक्रम में 350 विद्यार्थियों की उपस्थिति में 34 प्रतिभावान छात्रों एवं 14 शिक्षकों का सम्मान किया गया, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प के सह प्रभारी मूल सिंह राजपुरोहित ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी,परिषद की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी डॉ.सुरेशचंद्र अग्रवाल प्रांतीय युवा प्रकल्प प्रभारी ने दी,प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.महेंद्र गहलोत ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर, प्रतिभावान छात्रों एवं शिक्षकों का प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह से सम्मान कर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी , विद्यालय संस्था प्रधान श्रीमती करुणा गुर्जर का भी परिषद की तरफ से बहुमान किया गया, नोबल विद्यालय के निदेशक डॉ.अनंत नारायणसिंह ने भी अतिथियों का स्वागत कर इस कार्यक्रम में पधारने हेतु आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में परिषद के शाखा संरक्षक उगम सिंह पंवार, संयुक्त सचिव मुकेश शर्मा,चिकित्सा शिविर प्रभारी डॉ. आइदान सिंह राजपुरोहित, आत्मनिर्भर भारत संयोजक नारायण सिंह राजपुरोहित,बाल संस्कार प्रकल्प प्रभारी डॉ. प्रवीण वैष्णव,मिडिया सह प्रभारी अमित मेहता, पर्यावरण सदस्य लकमाराम परमार, महिला सहभागिता संयोजक श्रीमती पूनम गोयल, संपर्क संयोजक श्रीमती बीना गुप्ता सहित कई सदस्य एवं विद्यालय परिवार उपस्थित थे |डॉ. प्रवीण वैष्णव द्वारा मंच संचालन किया गया |राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment