बालिका विद्यालय फालना में बाल संसद के मंत्रियों ने ली शपथ।
फालना,पाली। छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, फालना में नवगठित बाल संसद के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ), बाली श्री राजेन्द्र परिहार के मुख्य आत्थ्यि में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र परिहार ने बाल संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे ईमानदारी, अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यालय और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें। उन्होंने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, नेतृत्व कौशल तथा निर्णय क्षमता विकसित करने का प्रभावी मंच है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कविता गहलोत ने बताया कि विद्यालय में बाल संसद का गठन लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से छात्राओं को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने जानकारी दी कि कक्षा 12 की छात्रा सायमा बाल संसद की प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त सीबीईओ श्री उगम सिंह ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा एवं सक्रिय नागरिकता पर विचार रखे। राजनीति विज्ञान के व्याख्याता श्री जसवंत देव के निर्देशन में छात्राओं को ईवीएम ऐप के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस गतिविधि से छात्राओं ने मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया को समझते हुए लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त सीबीईओ उगम सिंह, नरपत सिंह, सुदर्शना वछेटा,कमला मीणा,किरण गर्ग,महेन्द्र कंवर,पूनम,शबाना, शिवानी,चंद्रकांता सहित विद्यालय परिवार व बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





