शिक्षक ने छात्रा को घर बुला कर अश्लील हरकत की।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
शिक्षक ने छात्रा को घर बुला कर अश्लील हरकत की।
भदेसर थाना अंतर्गत कन्नौज कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेकंड ग्रेड पर पद स्थापित एक शिक्षक संतोष कुमार मीणा ने विद्यालय में कक्षा 12 वी मे पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा छेड़खानी कर शिक्षा विभाग को किया बदनाम।
कन्नौज स्कूल में पद स्थापित संतोष कुमार मीणा द्वारा बालिका को अपने घर पर बुलाकर अश्लील हरकतें की जिसकी खबर परिवार व ग्रामीणों को लगी तो शिक्षक के घर पहुंचे और राक्षस शिक्षक को पड़कर पुलिस को सौपा। घटना की सूचना मिलते ही भदेसर डिप्टी विनोद कुमार भदेसर थाना अधिकारी विनोद कुमार मेनारिया घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित परिवार जनों व ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शिक्षक पर शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई करने की मांग की। सूचना मिले मिलने पर तुरंत शिक्षा विभाग भदेसर के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण गर्ग, हिमांशु जानी विद्यालय पहुंचे और विभाग की ओर से उचित कार्रवाई प्रारंभ की। घटना के बारे में उच्च अधिकारी को अवगत कराया उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर शिक्षक संतोष कुमार मीणा को संयुक्त निदेशालय उदयपुर हेतु एपीओ कर दिया।
छात्रा की ओर से शिक्षक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने हेतु भदेसर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment