नशे को ना कहो,अपने सपनो को हाँ कहो शिर्षक पर जागरूकता शिविर आयोजित।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मंडफिया में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में संचालित
“ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्परिणाम : नशे को ना कहो, अपने सपनो को हाँ कहो शिर्षक पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमान विकास कुमार जी अग्रावत स्थानीय न्यायिक मजिस्ट्रेट मंडफिया विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रकार के नशे, उनके दुष्परिणाम एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को तम्बाकू उत्पादों से बचने एवं उनसे होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों में बारे में बताया। जागरूकता शिविर में न्यायालय कर्मचारी प्रमोद वैष्णव, गोकुल लाल रेगर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स तथा विद्यालय स्टाफ गण ने भी हिस्सा लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment