मंडफिया में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन,10 प्रकरणों का निस्तारण।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
मंडफिया में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन,10 प्रकरणों का निस्तारण।

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज मंडफिया न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता श्री मान विकास कुमार अग्रावत न्यायिक मजिस्ट्रेट मंडफिया ने की। आयोजित इस शिविर में न्यायालय के कुल 10 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसमें 32 लाख 55हजार 640 रुपये की राशि का अवार्ड पारित किया गया।

शिविर में मंडफिया न्यायालय बेंच सदस्य श्री सत्यनारायण तेली, अधिवक्ता, चमन पाल सिंह प्रेम सिंह मेहता फारूक मोहम्मद उमेश आगाल मदन खटीक प्रशांत जैन महिपाल सिंह जी कैलाश चौधरी आशिफ हुसैन निकिता सेठिया अधिवक्तागण, एवं न्यायालय कर्मचारी सतीश चंद्र तिवारी, प्रमोद वैष्णव, सोनू कुमार मीणा, अभिषेक कुमार मीणा, नकुल सिंह इत्यादि उपस्थित थे

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment