आई टी आई व नवोदय विद्यालय प्रवेश प्रक्रिया को लेकर संस्था प्रधानों के आमुखीकरण के पश्चात किया आईटीआई का अवलोकन
देसूरी,पाली।
मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई ,जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर के प्राचार्य डी सी गुप्ता ,ऐसीबीईओ विजय सिंह माली ,नारायण लाल हिंगड़ के सानिध्य में स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में देसूरी ब्लाक के संस्था प्रधानों का आई टी आई व नवोदय विद्यालय प्रवेश प्रक्रिया को लेकर आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।तत्पश्चात सभी संस्था प्रधानों ने आई टी आई परिसर का अवलोकन कर कार्यप्रणाली को जाना।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के राजेंद्र माली ने बताया कि सर्वप्रथम सीबीईओ मोहनलाल बलाई,नवोदय प्राचार्य डीसी गुप्ता ,ऐसीबीईओ विजय सिंह माली व नारायण लाल हिंगड़ का संस्थान की ओर से स्वागत किया गया तत्पश्चात ट्रेड अनुदेशक कैलाश कुमार चौहान,खुशबू वैष्णव ,पूजा बाई सोलंकी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की पृष्ठभूमि,यहां संचालित ट्रेड -इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक,मैकेनिकल मोटर व्हीकल,रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशन,फीटर,इलेक्ट्रोशियन व वायर मैन की विस्तार से जानकारी दी तथा प्रवेश प्रक्रिया को समझाया।राजेंद्र माली ने संस्था प्रधानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।तत्पश्चात जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर के प्राचार्य डीसी गुप्ता ने जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना के उद्देश्य,स्थापना की पृष्ठभूमि,प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी तथा आवेदन पत्र की प्रति देकर आवेदन करना बताया।मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने कहा कि कौशल विकास में आई टी आई की व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में जवाहर नवोदय विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है।हम इसे जाने और अधिकाधिक विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए आवेदन करवाएं।ऐसीबीईओ माली ने दोनों संस्थानों को उत्कृष्टता का केंद्र बताते हुए संस्था प्रधानों की ओर से अधिकाधिक प्रवेश आवेदन करवाने का विश्वास दिलाया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य मान सिंह चौहान,चंदन सिंह राजपुरोहित,संदीप देवल,नैनाराम पसार,शंकरलाल माली,लक्ष्मण सिंह सोलंकी,मधु पांडेय,निर्मलापुरी गोस्वामी ने भी अपने सुझाव दिए। कैलाश चंद मीणा ने आभार व्यक्त किया।रघुवीर सिंह, मदनलाल माली व मोहनलाल ने व्यवस्था संभाली।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों आई टी आई व जवाहर नवोदय विद्यालय में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इनमें अधिकाधिक पात्र विद्यार्थियों को आवेदन करवाना है।इस अवसर पर गणपत सिंह सोलंकी,नरेंद्र गेहलोत, अशोक मीना,स्नेहलता गोस्वामी,मधु कुमारी गोस्वामी सहित समस्त सीनीयर सैकेंडरी संस्था प्रधान उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





