युवा अपने कौशलों को विकसित कर राष्ट्रोंत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं -गीता दीदी
सादडी,पाली।
युवा राष्ट्र का आधार है,युवा अपने स्व को पहचान कर अपने कौशलों को विकसित कर राष्ट्रोंत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।उक्त उद्गार वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका व आर ई आर एफ की राजस्थान जोनल कार्डिनेटर गीता दीदी ने स्थानीय देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आबूराज के स्थानीय सेवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए।
गीता दीदी ने कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है हम वीर वीरांगनाओं को आदर्श मान कर अपने आंतरिक व बाह्य कौशलों को विकसित कर विवेकानंद के ‘उत्तिष्ठ जागृत प्राप्य वरानिबोधत’ से प्रेरित होकर राष्ट्रोंत्थान में महती भूमिका निभाएं।उन्होंने युवाओं की सक्सेस स्टोरी साझा करते हुए सफल बनने के टिप्स दिए।इस अवसर पर बोलते हुए अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम विजय सिंह माली ने कहा कि युवा जगे तो देश जगे।युवा राष्ट्र की दशा व दिशा बदल सकते हैं।आज के युवाओं को कौशल विकसित करने होंगे। संगोष्ठी की अध्यक्षता संस्था प्रधान मीठालाल बोराणा ने की।
इससे पहले माली ने गीता दीदी का स्वागत किया तत्पश्चात सुचिता दीदी के नेतृत्व में ऐसीबीईओ माली व संस्था प्रधान बोराणा का स्वागत किया गया तत्पश्चात सुचिता दीदी ने युवा संकल्प अभियान के तहत सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को पांच बिंदुओं का संकल्प दिलाया।संगोष्ठी का संचालन हेमंत कुमार गर्ग ने किया।इस अवसर पर कविता दीदी,ऊषा दीदी,विनोद भाई व नरेंद्र राठौड़,मोहनलाल जाट,कानाराम सोलंकी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इसी प्रकार पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में ऐसीबीईओ विजय सिंह माली व संस्था प्रधान मधु कुमारी गोस्वामी के सानिध्य में विश्व युवा कौशल दिवस पर संगोष्ठी रखी गई जिसमें राजयोग शिक्षिका गीता दीदी ने कुशल युवा को समृद्ध भारत का संवाहक बताया।दीदी ने कहा कि यह सदी कौशलों की सदी है अतः युवाओं को कौशल विकास की ओर ध्यान देना चाहिए।सुचिता बहन ने सभी स्टाफ सदस्यों व बालिकाओं को युवा संकल्प अभियान के तहत संकल्प दिलाया व संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर कविता दीदी व ऊषा दीदी को सौंपे।संगोष्ठी का संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।इस संगोष्ठी में मनीषा ओझा,कविता कंवर,वीरम राम चौधरी,रमेश सिंह राजपुरोहित,सुशीला सोनी,मनीषा सोलंकी ,रमेश कुमार वछेटा,केना राम, गजेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 15जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





