चोरी का 830 लीटर अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया जिला विशेष टीम व भादसोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी का 830 लीटर अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़,15 जुलाई 2026। जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं पुलिस थाना भादसोड़ा की संयुक्त कार्रवाई में हाईवे क्षेत्र में चोरी के पेट्रोल-डीजल के अवैध भंडारण एवं विक्रय के कारोबार का खुलासा करते हुए कुल 730 लीटर पेट्रोल एवं 100 लीटर डीजल सहित पेट्रोल-डीजल भरने के उपकरण जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ता को जरिए मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि भादसोड़ा मेन चौराहा पर प्रेम चंद माली अवैध पेट्रोल,डीजल का संधारण कर अवैध रूप से बेचता हे इस पर एएसआई सूरज मय जाब्ता द्वारा बोगस ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा जहां प्रेम चंद माली अवैध विक्रय करता हुआ मिला इस पर थाना भादसोड़ा को सूचना दी गई सूचना पर भादसोड़ा चौराहा पहुंचकर प्रेम शंकर माली के बाडे से कुल 04 ड्रम जिनमें 730 लीटर पेट्रोल तथा पांच केनो में 100 लीटर डीजल अवैध चोरी का जप्त किया गया । जप्तशुदा चोरी का अवैध पेट्रोल व डीजल चितौड़गढ़ उदयपुर आने जाने वाले वाहन टैंकर और ट्रक जो सांवरिया जी प्राकट्य स्थल भादसोड़ा चौराहा के हाईवे रोड पर आरोपी के घर के सामने खड़े होते हैं उनसे ज्वलनशील तरल पदार्थ पेट्रोल डीजल चोरी कर कम दाम में खरीद कर अवैध रूप से भंडारण कर स्थानीय ग्राहकों को चोरी छिपे ज्यादा दाम में विक्रय करने वाले एक आरोपी प्रेम शंकर माली को नामजद कर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:- प्रेम शंकर माली पिता प्यार की जाति माली उम्र 30 साल निवासी भादसोड़ा चौराहा
पुलिस टीम थाना भादसोड़ा :- एएसआई सुरेश कुमार , कांस्टेबल रतनलाल , वीरेंद्र सिंह
डीएसटी टीम :- एएसआई सुरज कुमार ,कांस्टेबल देवेंद्र, अरविंद, अशोक, कृष्ण कांत, जगदीश,
हाईवे पर खुले में ज्वलनशील अवैध पेट्रोल और डीजल बेचना जनता की जान से खिलवाड़ है। पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि अगर कोई अवैधानिक गतिविधि कहीं भी चलती है तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment