देसूरी ब्लाक के संस्था प्रधानों की बैठक आयोजित।

SHARE:

समर्पण फाउंडेशन के’ निर्माण मिशन फर्स्ट डिविजन को लेकर देसूरी ब्लाक के संस्था प्रधानों की बैठक आयोजित
देसूरी,पाली।
समर्पण फाउंडेशन के ‘निर्माण मिशन फर्स्ट डिविजन ‘ को लेकर देसूरी ब्लाक के संस्था प्रधानों की बैठक सीबीईओ मोहनलाल बलाई व ऐसीबीईओ प्रथम विजय सिंह माली के सानिध्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में आयोजित हुई।
समर्पण फाउंडेशन के डा प्रकाश चौधरी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम के मात्रात्मक व गुणात्मक उन्नयन,करियर गाइडेंस ,स्पोकन इंग्लिश व व्यक्तित्व विकास के लिए जिला कलेक्टर महोदय के मिशन मानस की भावना के अनुरुप ‘निर्माण मिशन फर्स्ट डिवीजन ‘ रानी ब्लाक के चयनित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पहले से ही संचालित है ।इस सत्र में इसे देसूरी ब्लाक के चयनित विद्यालयों में भी संचालित करना है।उन्होंने संस्था प्रधानों से इस हेतु सहयोग मांगा।समर्पण फाउंडेशन के जुनैद टाक ने पीपीटी के माध्यम से इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी।इस अवसर पर मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई ने समर्पण फाउंडेशन के इस प्रोजेक्ट को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताया।ऐसीबीईओ प्रथम विजय सिंह माली ने चयनित संस्था प्रधानों की ओर से विश्वास दिलाया कि फाउंडेशन के इस प्रोजेक्ट में पूरा पूरा सहयोग करेंगे।इस अवसर पर समर्पण फाउंडेशन के चौधरी व टाक ने संस्था प्रधानों गोमाराम मीना,मीठालाल बोराणा,अरविंद सिंह राणावत,जगदीश,तुलसा राम बोगरेचा व चंपालाल की जिज्ञासा का समाधान किया।इस अवसर पर भगवती मेघवाल,मधु पांडेय,लक्ष्मण सिंह सोलंकी,निर्मला पुरी,मधु कुमारी गोस्वामी,नीतू मीना भी उपस्थित रहीं।
उल्लेखनीय है कि सीबीईओ कार्यालय द्वारा सादड़ी,घाणेराव,देसूरी,नाडोल,आना,नारलाई व दादाई विद्यालय इस प्रोजेक्ट हेतु चयन किए गए हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment