सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर की उज्जैनिया पट्टी के नए श्रीमहंत बने महंत संदीपदास महाराज।

SHARE:

अयोध्या।सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर की उज्जैनिया पट्टी के नए श्रीमहंत बने महंत संदीपदास जी महाराज।

उनकी नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई।मारुति भवन में आयोजित समारोह में नियुक्ति की घोषणा हुई।
संतों, महंतों और नागा संतों ने अंगवस्त्र, माल्यार्पण और तिलक कर उनका सम्मान किया।
पूर्व श्रीमहंत संतराम दास जी महाराज के साकेतवास के बाद यह पद रिक्त था।
हनुमानगढ़ी के श्रीमहंत बाबा कल्याण दास जी महाराज ने नियुक्ति की जानकारी दी।
बाबा कल्याण दास ने संदीपदास जी को विद्वान और अनुभवी संत बताते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया।
उन्होंने कहा कि नए श्रीमहंत के नेतृत्व में उज्जैनिया पट्टी की गरिमा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
नवनियुक्त श्रीमहंत संदीपदास जी महाराज ने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का संकल्प लिया।
उन्होंने पट्टी के विकास, संत समाज की एकता और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करने की बात कही।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment